LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि 149 साल बाद शनि-शुक्र बनाएंगे शुभ संयोग, इन तीन राशि के लोगों को होगा बंपर फायदा

26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस महाशिवरात्रि को अत्यंत विशेष माना जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, बुध और शनि तीनों एक साथ कुंभ राशि में उपस्थित रहेंगे।

Mahashivratri 2025
महाशिवरात्रि 149 साल बाद शनि-शुक्र बनाएंगे शुभ संयोग- फोटो : Hiresh Kumar

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर  विशेष संयोग बन रहा है। इस बार सूर्य का चुंबकीय प्रभाव बहुत ही दिव्य है. ऐसा दैवीय संयोग सैकड़ो सालों के बाद बन रहा है. इस बार की महाशिवरात्रि पर चतुर्ग्रहीय योग बन रहा है। इसमें शिवयोग भी शामिल है। महाशिवरात्रि पर शिवयोग बेहद फलदायक और कल्याणकारी होता। महाशिवरात्रि इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन विशेष रूप से ग्रहों की स्थिति में एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो लगभग 149 वर्षों बाद हो रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य, बुध और शनि कुंभ राशि में एक साथ स्थित रहेंगे। यह त्रिग्रही योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है।

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर बनने वाले योग में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा, जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा, कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति होने से कई राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। यह संयोग 1873 में बना था और अब फिर से 2025 में बन रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी और आपको नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दांपत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी।

मिथुन राशि के जातकों को भी इस दिन अपार सफलता मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन-धान्य की वृद्धि संभव है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

NSIT
Nsmch

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक उन्नति लेकर आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यस्थल पर पदोन्नति प्राप्त होने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

इन तीन राशियों को महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।