LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

Karwa Chauth 2025: कब है करवा चौथ, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 9 को है या 10 को इसके लेकर लोगों के बीच में कंफ्यूजन बनाया हुआ आइए जानते हैं कि करवा चौथ कब है और पूजा करने की शुभ मुहूर्त क्या है साथ ही चांद निकलने का समय भी जानते हैं...

Karwa Chauth
जानिए कब करवा चौथ- फोटो : social media

Karwa Chauth 2025: सनातन परंपरा में करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए किया जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा।

10 अक्टूबर को है करवा चौथ

वैदिक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगी। उदय तिथि के अनुसार व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन दिल्ली में चंद्रोदय का समय रात 7:42 बजे रहेगा, जबकि अन्य शहरों में यह समय भौगोलिक स्थिति के अनुसार भिन्न होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:16 बजे से 6:29 बजे तक निर्धारित है।

निर्जला व्रत रखती हैं महिलाएं 

करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं यानी पूरे दिन बिना पानी पिए भगवान की आराधना करती हैं। रात्रि में चांद निकलने के बाद वे चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का समापन करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

सास अपनी बहुओं को देती हैं सरगी 

यह व्रत माता करवा और भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। करवा चौथ की शुरुआत सुबह ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने से होती है। यह परंपरा माता पार्वती द्वारा आरंभ की गई मानी जाती है। आज भी सास अपनी बहू को सूर्योदय से पहले सरगी देती हैं, जिसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं। करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और विश्वास का उत्सव है जो पति-पत्नी के रिश्ते को और गहराई देता है।

NSIT
Nsmch