LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

Basant Panchami 2025:वसंत पंचमी के दिन करें ये काम, जीवन में हर कदम पर मिलेगी सफलता

वसंत पंचमी का उत्सव मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मां की विधि विधान से पूजा से व्यक्ति को जीवन में हर कदम पर सफलता मिलती है।

Basant Panchami 2025
वसंत पंचमी के दिन करें ये काम- फोटो : Social Media

Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में वसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित माना जाता है। यदि इस दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाए, तो शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। 

वसंत पंचमी का उत्सव मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। पौराणिक कथा के अनुसार, जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की, तो उन्होंने सबसे पहले जीवों और मनुष्यों का निर्माण किया।

हालांकि, उस समय का वातावरण इतना शांत था कि सब कुछ सुनसान प्रतीत हो रहा था। तब ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु की अनुमति से अपने कमंडल से पृथ्वी पर थोड़ा जल छिड़का, जिससे हाथ में वीणा धारण किए देवी सरस्वती प्रकट हुईं। इसीलिए इस तिथि को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

वसंत पंचमी पर क्या करें?

मां सरस्वती की पूजा के लिए पीले रंग के फूल, फल, मिठाई और वस्त्र चढ़ाएं। हल्दी और केसर युक्त भोग भी लगा सकते हैं।अपनी किताबें, कॉपी और अन्य शिक्षा सामग्री को मां सरस्वती के सामने रखें।वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है। इस दिन सकारात्मकता और शांति बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

NSIT
Nsmch

पीले रंग को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने और पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करने का विशेष महत्व है।वसंत पंचमी के साथ ही वसंत ऋतु का आगमन होता है। यह प्रकृति के जागरण का समय होता है।

मां की विधि विधान से पूजा से व्यक्ति को जीवन में हर कदम पर सफलता मिलती है।