LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Dussehra 2025: विजयदशमी पर करें ये आसान उपाय, दूर होंगी आर्थिक परेशानियां और मिलेगा सुख-समृद्धि

Dussehra 2025: दशहरा 2025 पर खास उपाय करके जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और शांति प्राप्त की जा सकती है। जानिए धन वृद्धि, आर्थिक समस्या दूर करने और भगवान राम की कृपा पाने के सरल उपाय।

Dussehra 2025
दशहरा का महत्व- फोटो : social media

Dussehra 2025: नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद आने वाली दशमी तिथि को दशहरा या विजयदशमी कहते हैं। यह दिन अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है।शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन दसों दिशाएं खुली होती हैं, यानी जो भी शुभ काम इस दिन किया जाए, उसका फल कई गुना बढ़कर मिलता है।इस साल दशहरा 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा।इस दिन विशेष पूजा और छोटे-छोटे उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। करियर और नौकरी में उन्नति के मार्ग खुलते हैं। भगवान राम और बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है

आर्थिक समस्याओं से राहत पाने का उपाय

अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो दशहरे के दिन यह उपाय करें शाम के समय पास के मंदिर में जाएं।वहां एक झाड़ू का दान करें।झाड़ू दान करते समय मां लक्ष्मी का ध्यान करें।मान्यता है कि इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और घर की स्थिति मजबूत होने लगती है।

Diarch GO

धन-धान्य में वृद्धि का उपाय

धन की प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए दशहरे की शाम भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करें।उन्हें एक नारियल अर्पित करें।पूजा के बाद नारियल को अपनी तिजोरी में रखें।रात में उस नारियल को पास के राम मंदिर में चढ़ा दें।इस उपाय से घर में दरिद्रता दूर होकर धन-धान्य में वृद्धि होती है।

पुण्य फल प्राप्त करने का उपाय

विजयदशमी पर भगवान राम की आराधना का विशेष महत्व है।इस दिन लाल कलम से 108 बार राम नाम लिखें।श्रद्धापूर्वक यह कार्य करने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है।साथ ही, व्यक्ति को आंतरिक शांति और पुण्य फल मिलता है।

NSIT
Nsmch

जीवन में उन्नति पाने का उपाय

करियर और तरक्की चाहने वालों के लिए नारियल का उपाय बेहद फलदायी है:एक नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें।उसे पास के राम मंदिर में चढ़ा दें।यह उपाय जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है और सफलता के नए रास्ते खोलता है।

प्रभु श्रीराम और बजरंगबली की कृपा का उपाय

दशहरे के दिन सुंदरकांड का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है।इससे भगवान राम, माता सीता और बजरंगबली की विशेष कृपा मिलती है।यह उपाय न सिर्फ आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि जीवन से कष्ट भी दूर करता है।इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ नए वाहन, घर या किसी नए काम की शुरुआत करना भी बेहद शुभ माना गया है।