LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

SPORTS NEWS - 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए भारत ने पेश की अपनी दावेदारी, न दिल्ली, न मुंबई, इस शहर में होगा खेलों का महाकुंभ

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। आईओए ने अधिकारिक रूप से आईओसी को लेटर लिखकर भारत में ओलंपिक कराने की मांग की है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

SPORTS NEWS - 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए भारत ने पेश की अपनी द
ओलंपिक 2036 के लिए भारत ने पेश की दावेदारी- फोटो : SOCIAL MEDIA

 NEW DELHI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कई भाषणों में देश में 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की बात करते रहे हैं। अब भारत ने अधिकारिक रूप से इसके लिए दावेदारी पेश कर दी है। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने इसके लिए इंटरनेशनल ओलिंपिक काउंसिल (IOC) को लेटर लिखा है। यदि भारत ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी हासिल कर लेता है, तो यह पहला मौका होगा, जब यहां ओलिंपिक गेम्स का आयोजन होगा।

जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने एक अक्टूबर को लेटर ऑफ इंटेंट के जरिए IOC से गेम्स का आयोजन कराने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि नई दिल्ली और मुंबई के खेल प्रेमियों को इससे झटका लग सकता है क्योंकि भारत में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अहमदाबाद का नाम भेजा गया है। 

बता दें कि अगले दो ओलंपिक गेम्स के मेजबान का फैसला पहले ही हो चुका है। जहां 2028 के ओलिंपिक लॉस एंजिलिस में होने हैं। वहीं 2032 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर को दी गई है। जबकि 2028 के ओलिंपिक लॉस एंजिलिस में होने हैं। ऐसे में भारत की कोशिश है कि 2036 की मेजबानी भारत को मिले।

भारत के पास बड़े खेल आयोजन कराने के रूप में 2 एशियन और एक कॉमनवेल्थ गेम्स का अनुभव है।  देश ने आखिरी बार 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। इससे पहले भारत में 1982 और 1951 के एशियन गेम्स भी कराए जा चुके हैं।

NSIT
Nsmch

पीएम ने की थी घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था- 'भारत ओलिंपिक गेम्स-2036 की मेजबानी करेगा।' 3 महीने पहले पेरिस में आयोजित ओलिंपिक गेम्स में इंडियन प्लेयर्स ने एक सिल्वर समेत 6 मेडल जीते थे।

भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आईओसी को लेटर लिखा है। यह लेटर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने लिखा है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने भी 15 अगस्त को मेजबानी कराने की घोषणा की थी। अब आईओसी इस पर क्या फैसला लेता है, इस बात का इंतजार है।