LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Accident in Darbhanga: कुत्ता को बचाने के दौरान गस्ती वैन पलटी, एक पुलिस कर्मी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

बिहार में रफ्तार का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं कुहासे ने दुर्घटनाओं में और इजाफा कर दिया है। देर रात पुलिस वैन पलटने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

bihar News
पुलिस वैन पलटने से एक पुलिस कर्मी की मौत - फोटो : Reporter

Accident in Darbhanga: दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र से मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में पुलिस वैन पलटने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात के करीब 10 बजे की बताई जाती है।

घटना में मृत पुलिस कर्मी की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रघेपुरा गांव निवासी स्व० महेंद्र पासवान के पुत्र शेखर पासवान(59) के रूप में हुई है। वहीं घायल पुलिसकर्मियों में चालक जीके झा एवं सिपाही अर्चना कुमारी शामिल हैं। इनका इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में चल रहा है। 

Diarch GO

घटना के संबंध में बताया जाता है कि डायल 112 की पुलिस वैन पेट्रोलिंग करके सढ़वारा से सिमरी थाना की ओर वापस आ रही थी। इसी दौरान बिरदीपुर चौक के पास वैन के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के क्रम में गाड़ी सड़क के बगल के तालाब में पलट गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ने डीएमसीएच पहुंच कर घटना की जानकारी ली और घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर