LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

प्रेम प्रसंग में पत्नी बनी हत्यारन, पति की हत्या कर शव को खेत में छुपाया, नवादा में दिल दहलाने वाली घटना

Nawada Crime
Nawada Crime - फोटो : news4nation

Bihar Crime News : बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के दरावां गांव में एक व्यक्ति का शव मूंग के खेत से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान संजय महतो के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने ओमकार कुमार की पत्नी मंजू देवी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, 50 वर्षीय ओमकार कुमार मूल रूप से आढ़ा गांव के रहने वाले थे और बाद में परिवार सहित दरावां गांव में बस गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि घटना रात की है और शव खेत से बरामद हुआ। शव के मुंह से झाग निकलने की जानकारी मिली है, जिससे जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक दो बच्चे की पिता था। 


पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर संजय महतो की पत्नी मंजू देवी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उनकी निशानदेही पर मूंग के खेत से शव बरामद किया गया। इसके बाद मंजू देवी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। कौआकोल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है।

Diarch GO


पुलिस ने अभी तक मौत के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम तथा FSL रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर भी आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी अटकल पर भरोसा करना उचित नहीं होगा। पुलिस पारिवारिक विवाद, प्रेम संबंध और अन्य सभी संभावित पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।


इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीण सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।

अमन की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch