LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

चोरों का कहर, दरवाजा काट किराना दुकान में घुसा शातिर, लाखों का माल समेटकर फरार, CCTV में कैद हुई करतूत

Bihar Crime: चोरों ने दुकान का दरवाजा काटकर अंदर घुसपैठ की और बड़ी सफाई से कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।...

Vaishali Thief Breaks Mahnar Grocery Shop Steals Goods CCTV
चोरों का कहर- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली  के महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। रजिस्ट्री कार्यालय के पास स्थित एक किराना दुकान को देर रात शातिर चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का दरवाजा काटकर अंदर घुसपैठ की और बड़ी सफाई से कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि चोर ने पहले दुकान के मुख्य दरवाजे को काटा और फिर अंदर दाखिल होकर काफी देर तक दुकान के कोने-कोने को खंगाला। शातिर चोर ने ब्रांडेड सिगरेट, काजू, किशमिश समेत कई महंगे सामान और नकदी पर अपना हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ अंदाज में सामान लेकर फरार हो गया।

Diarch GO

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की संदिग्ध गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। घटना सामने आने के बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

पीड़ित दुकानदार मिथलेश कुमार, पिता रूदल साह ने बताया कि रूदल किराना स्टोर से नगद राशि समेत लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शातिर चोर की पहचान करने में जुटी है। स्टेशन रोड जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरी की इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट-ऋषभ कुमार