LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: वैशाली में हिसाब मांगने की मिली खौफनाक सजा, घर से बुलाकर युवक का कत्ल, एसपी ने संभाला मोर्चा

Bihar Crime: वैशाली जिले से कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में ख़ौफ़ और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।...

Vaishali Horror Man Killed Over Money Contractor Booked
वैशाली में हिसाब मांगने की मिली खौफनाक सजा- फोटो : reporter

Bihar Crime: वैशाली जिले से कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में ख़ौफ़ और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। महज़ पैसों के लेन-देन का हिसाब मांगना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। इल्ज़ाम है कि युवक को साज़िश के तहत घर से बाहर बुलाया गया और पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसके सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फ़रार हो गए, जबकि मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

यह वारदात वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के वसीपुर कटरमाला गांव की है। परिजनों के मुताबिक मृतक का गांव के एक ठेकेदार से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए युवक को फोन कर घर से बुलाया गया और सुनियोजित तरीके से उसका कत्ल कर दिया गया। गोली की आवाज़ सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

Diarch GO

घटना की खबर मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फ़ॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

मृतक के पिता ने गांव के ही ठेकेदार आशुतोष पर हत्या की साज़िश रचने का संगीन इल्ज़ाम लगाया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है और संदिग्धों की तलाश में लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

फ़िलहाल पुलिस हर पहलू की तहकीकात में जुटी है। यह कत्ल सिर्फ पैसों की रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई और गहरी साज़िश छिपी है, इसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच पूरी होने के बाद ही होगा। तब तक पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

रिपोर्ट-ऋषभ कुमार