LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बिहार में शराब तस्करी का 'पुष्पा स्टाइल' झारखंड से दूध की गाड़ी में छिपाकर लाए लाखों की शराब, नवादा में पुलिस ने ऐसे पकड़ा

वाहन की गहन तलाशी लेने पर जिस हिस्से में दूध रखा जाना चाहिए था, वहां विशेष रूप से छिपाकर रखी गई 246 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

smuggling liquor in Bihar
smuggling liquor in Bihar- फोटो : news4nation

Bihar News : एक मशहूर फिल्म आई थी 'पुष्पा'। इस फिल्म में चंदन की लकड़ी की तस्करी के लिए पुष्पा का खास स्टाइल था। लेकिन फिल्मों से इतर बिहार में शराब माफिया भी पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी कर रहे हैं। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया तस्करी के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार नवादा जिले में शराब तस्करों का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 


तस्करों ने दूध ढोने वाले मिनी कंटेनर वाहन को ही शराब तस्करी का जरिया बना लिया। हालांकि, उत्पाद विभाग की सतर्क टीम ने उनकी पूरी साजिश नाकाम कर दी। जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान झारखंड की ओर से आ रहे एक दूध के मिनी कंटेनर वाहन पर उत्पाद विभाग की टीम को संदेह हुआ। 

Diarch GO


वाहन की गहन तलाशी लेने पर जिस हिस्से में दूध रखा जाना चाहिए था, वहां विशेष रूप से छिपाकर रखी गई 246 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

पूछताछ में पता चला कि शराब की यह खेप झारखंड से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत बिहार में 8 से 9 लाख रुपये बताई जा रही है। दूध के कंटेनर से शराब निकलते देख मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उत्पाद विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है।


अमन की रिपोर्ट