LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

नवादा में तीज क दिन लापता हुए 8 वर्षीय लड़के का मिला शव, परिजनों ने किया सड़क जाम

परिजनों के अनुसार, शव पर कई निशान मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शंकर चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार की मौत की सूचना मिलते ही लोगों का आक्रोश बढ़ गया।

Nawada Crime
Nawada Crime - फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के कादिरगंज बाजार में तीज पर्व के दिन घर से निकला 8 वर्षीय बालक रोशन कुमार लापता हो गया। वह गौर जी को नदी में प्रवेश कराने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने करीब 12 घंटे तक उसकी खोजबीन की। बुधवार को बालक का शव पानी से बरामद किया गया। 

परिजनों के अनुसार, शव पर कई निशान मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने अपहरण कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शंकर चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार की मौत की सूचना मिलते ही लोगों का आक्रोश बढ़ गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमुई-देवघर जाने वाली सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। 

लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते खोजबीन नहीं की। सड़क जाम होने से जमुई, सिकंदरा, अलीगंज, पकरीबरावां, वारिसलीगंज, रोह, रूपौ और कौआकोल जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अमन की रिपोर्ट