LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोपी जेल से आते ही बना हत्यारा, पत्नी-बच्चों समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या

छह लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने पिता अरुण कुमार को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने कहा कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और अब वह खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है।

 brutally murdered in telangana rangareddy district
brutally murdered in telangana rangareddy district- फोटो : news4nation

Rangareddy :  एक दिल दहला देने वाली वारदात में नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया एक आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आते ही खूंखार हत्यारा बन गया। उसने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों समेत छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में वह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की भी शामिल है, जिसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज हुआ था। तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय आरोपी पी. राजकुमार के खिलाफ इसी साल मई में एक नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। लड़की की मां ने 16 मई को पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। हाल ही में उसे अग्रिम जमानत मिल गई थी और जेल से बाहर आने के कुछ ही दिनों बाद उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया।

Diarch GO


देर रात की हत्या 

बताया गया कि शुक्रवार देर रात आरोपी सबसे पहले शाबाद मंडल के दैवलागुडा स्थित अपने घर पहुंचा। वहां उसने अपनी पत्नी सरिता (33), चार वर्षीय बेटे परीक्षित और दो वर्षीय बेटे दैवक्षित की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उस नाबालिग लड़की के घर पहुंचा, जिसने उसके खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज कराया था।


आरोपी ने लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान लड़की की मां लक्ष्मी और नानी रुक्कम्मा ने विरोध किया तो उसने दोनों पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह नाबालिग लड़की को पास स्थित अखिल सागर झील के किनारे ले गया, जहां उसका भी गला रेतकर हत्या कर दी।

NSIT
Nsmch

हत्या कर पिता को बताया 

छह लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने पिता अरुण कुमार को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने कहा कि उसने दोनों परिवारों को खत्म कर दिया है और अब वह खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है। आरोपी के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी फरार हो चुका था।


फ्यूचर सिटी के पुलिस आयुक्त तरुण जोशी ने बताया कि दो अलग-अलग स्थानों पर कुल छह हत्याएं हुई हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए सात विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों की भी हत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि नाबालिग लड़की और उसके परिवार की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी, लेकिन अपने परिवार को मारने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।


मृतक नाबालिग के चाचा नरेश ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजकुमार लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था और उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बावजूद उसे जल्द जमानत मिल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह हत्याकांड हुआ और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


घटना के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाबाद-कंडी रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह किसी और की जान भी ले सकता है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।