LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

Bihar Crime: सारण में 48 घंटे के भीतर दो शव मिलने से हड़कंप, युवती की पहचान अब भी रहस्य,युवक की हत्या की आशंका से हड़कंप

Bihar Crime: सारण जिले में पिछले दो दिनों के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ...

Saran Murder
दो लाशें मिलने से सनसनी- फोटो : reporter

Bihar Crime:  सारण जिले में दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग जगहों से शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दिघवारा में एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से जहां पुलिस के सामने शिनाख्त की चुनौती है, वहीं दरियापुर में करीब 20 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे गड्ढे से मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

माही नदी के बांध के पास मिली युवती की लाश

पहली घटना दिघवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ककड़ियां गांव के समीप की है। सोमवार की सुबह माही नदी के बांध के पास जींस और टी-शर्ट पहने एक युवती का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवती कौन थी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि, मौत की असल वजह को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

दरियापुर में गड्ढे से मिला सूरज कुमार का शव

दूसरी घटना मंगलवार की अहले सुबह दरियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सामने आई। यहां सड़क किनारे एक गड्ढे से करीब 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान एम कुवारी गांव निवासी सुदर्शन राय के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सूरज का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य परिस्थिति में हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस के सामने दो मामलों की गुत्थी सुलझाने की चुनौती

लगातार दो दिनों में दो शव मिलने से सारण पुलिस के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। एक ओर अज्ञात युवती की पहचान करना जरूरी है, तो दूसरी ओर सूरज कुमार की मौत के कारणों का पता लगाना होगा। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है। अब सबकी निगाहें जांच के नतीजों पर टिकी हैं, जिनसे इन मामलों के पीछे की असल कहानी सामने आ सकेगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- धर्मेंद्र