LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: सारण के पंकज यादव हत्याकांड का हुआ खुलासा, मुख्य शूटर सहित चार गिरफ्तार, पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

Bihar Crime: सारण पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित पंकज यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है..

Saran Pankaj Yadav murder case solved
सारण के पंकज यादव हत्याकांड का हुआ खुलासा- फोटो : reporter

Bihar Crime:  सारण पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित पंकज यादव हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर सहित कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।बीती 28 जून 2026 की रात, पंकज राय और मनीष राय शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान मेथवलिया गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की थी। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या- 464/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विनीत कुमार के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित चार आरोपितों को दबोच लिया है। मुख्य शूटर नंदन उर्फ करीमन, रेकी करने वाला निखिल कुमार, वाहन चालक कुंदन कुमार और अंकित कुमार को पुलिस ने दबोच लिया है। सभी आरोपित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

Diarch GO

पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस सफल ऑपरेशन में मुफ्फसिल थाना पुलिस और डीआईयू  सारण की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार