LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

सजा से भड़का BSF जवान, साथियों पर बरसाईं गोलियां, सारण के हवलदार अजय सिंह समेत दो जवानों की मौत, कैंप में मचा हड़कंप

Bihar Crime: अनुशासनात्मक कार्रवाई से नाराज एक जवान ने अपनी ही यूनिट के साथियों पर सर्विस राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।....

Saran BSF Jawan Opens Fire at Camp Two Killed Including Biha
सजा से भड़का BSF जवान, साथियों पर बरसाईं गोलियां- फोटो : reporter

Bihar Crime: पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित सीमा सुरक्षा बल के एक कैंप में सनसनीखेज घटना सामने आई। अनुशासनात्मक कार्रवाई से नाराज एक जवान ने अपनी ही यूनिट के साथियों पर सर्विस राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सारण जिले के मांझी नगर पंचायत निवासी हवलदार अजय कुमार सिंह समेत दो जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पूरे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। गोलीबारी करने वाले जवान की पहचान शिवम कुमार मिश्रा के रूप में हुई है।

Diarch GO

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान शिवम कुमार मिश्रा को किसी अनुशासनात्मक मामले में क्वार्टर गार्ड की सजा दी गई थी। इसी कार्रवाई से वह नाराज चल रहा था। आरोप है कि इसी गुस्से में उसने अपनी सर्विस राइफल उठाई और साथियों पर गोलियां चला दीं।फायरिंग में तीन जवानों को गोली लगी। इनमें से दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे घायल जवान का इलाज जारी है। घटना के बाद BSF अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।गोलीबारी में जान गंवाने वाले हवलदार अजय कुमार सिंह बिहार के सारण जिले के मांझी नगर पंचायत अंतर्गत उत्तर टोला के रहने वाले थे। 51 वर्षीय अजय सिंह BSF में लंबे समय से सेवा दे रहे थे।

अजय सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और एक अविवाहित बेटी है। जैसे ही परिवार को उनकी मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।

NSIT
Nsmch

हवलदार अजय सिंह का परिवार लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके भाई अभय सिंह ITBP में DSP के पद पर कार्यरत हैं। दूसरे भाई अमर सिंह मुजफ्फरपुर में कल्याण पदाधिकारी हैं, जबकि छोटे भाई अमन सिंह भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात हैं।उनके पिता स्वर्गीय मदन सिंह भी पूर्व सैनिक थे, जिनका करीब 15 वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।

घटना के बाद BSF के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में अनुशासनात्मक कार्रवाई से उपजे आक्रोश को फायरिंग की वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।हवलदार अजय कुमार सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव लाने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके बलिदान से सारण समेत पूरे बिहार में शोक का माहौल है।

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार