LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

बांका जिला पुलिस कप्तान (SP) अमितेश कुमार ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर 8 पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया है। कटोरिया, बेलहर, शंभुगंज और चांदन थानों में नए अधिकारियों की कमान।

Banka Police Transfer News
बांका में 8 थानाध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण- फोटो : Reporter

बांका जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और थानों में खाली पड़े पदों को भरने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। बांका के पुलिस अधीक्षक (SP) अमितेश कुमार द्वारा आईजी से अनुमोदन प्राप्त करते हुए आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नए थानों और ओपी (OP) में पदस्थापित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


कटोरिया, बेलहर और रजौन में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती

जारी आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक (पु०नि०) श्रीकांत भारती को चांदन थाना के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर कटोरिया थाना का पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बेलहर थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पु०नि० विजयेन्द्र कुमार को बेलहर थाना का ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, पुलिस केन्द्र बांका में पदस्थापित पु०नि० अभय शंकर को स्थानांतरित करते हुए रजौन थाना का नया पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बनाया गया है।


शंभुगंज, चांदन और बंधुआकुरावाँ थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई

पु०अ०नि० आसिफ अख्तर को शंभुगंज थानाध्यक्ष से हटाकर जमदाहा बाजार ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। जमदाहा बाजार ओपी अध्यक्ष पु०अ०नि० रणतेज भारती को बंधुआकुरावाँ थाना का थानाध्यक्ष पदस्थापित किया गया है। वहीं, चांदन थाना के क०अ०नि० पु०अ०नि० रवि कुमार को चांदन थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, बाराहाट थाना में तैनात क०अ०नि० पु०अ०नि० प्रभाकर कुमार को शंभुगंज थाना के थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि बंधुआकुरावाँ के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० शैलेश कुमार को पुलिस केन्द्र बांका स्थानांतरित किया गया है।


भागलपुर IG से पूर्वानुमति और पारदर्शी प्रक्रिया का रखा गया ध्यान

जिलादेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जिन अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन के संदर्भ में पुलिस महानिरीक्षक (IG), पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर से दूरभाष पर पूर्व अनुमति प्राप्त कर ली गई है। इसके साथ ही गृह विभाग के दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे अपने विरुद्ध लंबित किसी भी विभागीय या न्यायिक कार्यवाही के संबंध में योगदान से पूर्व कार्यालय में प्रमाण पत्र समर्पित करें।


कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तुरंत योगदान देने का कड़ा निर्देश

पुलिस अधीक्षक बांका की ओर से जारी इस आदेश में सभी आठों स्थानांतरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान दें तथा अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को प्रस्तुत करें। इस जिलादेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर, बांका के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO), संबंधित थानाध्यक्षों, लेखा शाखा और सेवा पुस्तिका प्रभाग को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।