LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, 50 हजार रिश्वत लेते सहायक कार्मिक अधिकारी गिरफ्तार, घर से पिस्टल और कारतूस बरामद

Bihar CBI Raid:समस्तीपुर रेल मंडल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की।

Bihar CBI Raid
समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा- फोटो : social Media

Bihar CBI Raid:समस्तीपुर रेल मंडल में  केंद्रीय जांच ब्यूरो  ने बड़ी कार्रवाई की। CBI की टीम ने मंडल रेल प्रबंधक  कार्यालय में दबिश देकर कार्मिक विभाग के सहायक कार्मिक अधिकारी अरुण कुमार मंडल को कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद CBI टीम अरुण कुमार मंडल को अपने साथ ले गई। इससे पहले जांच एजेंसी ने उन्हें हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उनके सरकारी आवास की भी तलाशी ली गई, जहां से एक गैर लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है।हथियार बरामदगी के मामले में CBI अधिकारी सुनील कुमार सिंह के आवेदन पर समस्तीपुर नगर थाना में गुरुवार को आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Diarch GO

सूत्रों के अनुसार, CBI की यह कार्रवाई DRM कार्यालय में तैनात डीलिंग क्लर्क अमृत राज की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि APO-2 अरुण कुमार मंडल ने ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े काम के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी।शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की जांच शुरू की और गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कथित रिश्वत की रकम लेते समय अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

CBI की टीम के कुछ सदस्य ललित कला केंद्र स्थित अधिकारी क्लब में पूछताछ करते रहे, जबकि अन्य अधिकारियों ने सरकारी आवास की तलाशी लेकर ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले।आवास की तलाशी के दौरान अरुण कुमार मंडल की पत्नी और बेटी से भी पूछताछ की गई। देर शाम दोनों को अधिकारी क्लब लाया गया, जहां आवश्यक पूछताछ और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया।

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि CBI की सूचना पर आरोपी के घर से पिस्टल, नौ कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए गए हैं। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि CBI से आधिकारिक रिपोर्ट या पत्र मिलने के बाद ही इस मामले में कोई जानकारी साझा की जाएगी।फिलहाल CBI रिश्वत मामले के साथ-साथ हथियार बरामदगी की भी जांच कर रही है। रेलवे अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर रेल मंडल में हड़कंप मचा हुआ है।