LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बगीचे में सो रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime:बगीचे में सो रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।...

Rohtas Youth Shot While Sleeping in Mohania Condition Critic
युवक को अपराधियों ने मारी गोली- फोटो : reporter

Kaimur: जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कौड़ीराम गांव के समीप रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया। बगीचे में सो रहे एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।घायल युवक की पहचान रोहतास जिले के बिक्रमगंज पटेल नगर निवासी 20 वर्षीय सूर्यवंशी, पिता कमलेश खरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी सुनीता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बगीचे में सोया हुआ था। इसी दौरान अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उस पर गोली चला दी।

घटना के समय अचानक गोली चलने की आवाज से पत्नी की नींद खुल गई। उसने देखा कि उसका पति खून से लथपथ हालत में दर्द से तड़प रहा है। रात के अंधेरे के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

Diarch GO

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने बताया कि युवक के शरीर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस जांच में जुट गई है। मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आपसी विवाद, रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव तिवारी