भीषण सड़क हादसा, बस और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 6 घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 road accident in Palnadu
road accident in Palnadu - फोटो : news4nation

 Road Accident : एक निजी बस और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार तड़के यह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां  पुलिस के मुताबिक हादसा कलामंदिर जंक्शन के पास हुआ।


नरसारावपेट के डीएसपी एम. हनुमंत राव ने बताया कि हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। निजी बस तिरुपति जा रही थी और यात्री को लेने के लिए चिलकलूरिपेट के पास बाईपास पर पहुंची थी। यात्री को बस में बैठाने के बाद बस नरसारावपेट बस स्टैंड की ओर रवाना हो गई।

Diarch GO


इसी दौरान कलामंदिर जंक्शन के पास बस की टक्कर एक ऑटो-रिक्शा से हो गई। पुलिस के अनुसार, ऑटो गलत दिशा से सड़क पर आ गया और बस के रास्ते में पहुंच गया। उस समय बस करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ऑटो के गलत दिशा में आने की बात सामने आई है।