LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

Bihar News : गयाजी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में उतरी कांग्रेस, निकाला गया विरोध मार्च

Bihar News : गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कथित दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित मुकदमे के विरोध में एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया।

Bihar News : गयाजी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे के व
मुकदमें का विरोध - फोटो : MANOJ

GAYAJI : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ दर्ज कथित दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित मुकदमे के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष  रजनीश कुमार ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की जनविरोधी एवं जातिवादी मानसिकता लगातार सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली स्थल पर किए गए कथित जातिवादी कृत्य का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किए जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में उनके खिलाफ झूठा एवं राजनीति से प्रेरित मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र, संविधान और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है। कांग्रेस ऐसी किसी भी दमनकारी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। रजनीश कुमार ने मांग की कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल रद्द किया जाए तथा मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में कथित जातिवादी कृत्य करने वाले दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है और भाजपा की जनविरोधी, संविधान विरोधी एवं विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

विरोध मार्च में प्रो विजय कुमार मिट्ठू, डाक्टर शशि  शेखर सिंह युगल किशोर सिंह,विद्या शर्मा, सुनील कुमार पासवान धर्मेंद्र कुमार निराला,  रामाश्रय सिंह, प्रदीप शर्मा, रणजीत कश्यप, धीरज वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, केदार प्रसाद,अंशु सिन्हा, पूनम कुमारी ,कौशल श्रीवास्तव,शिव नाथ प्रसाद, अर्जुन गुप्ता,चंदन मेहता, शिव कुमार चौरसिया,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त शामिल रहे।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट