LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना का कुख्यात ‘संतोष डॉन’ गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद, 31 आपराधिक मामले दर्ज

पटना पुलिस के मुताबिक, संतोष डॉन पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, रंगदारी के लिए हत्या, अपहरण, हथियार रखने और भू-माफिया से जुड़े करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं।

Patnas notorious Santosh Don arrested
Patnas notorious Santosh Don arrested- फोटो : news4nation

Bihar Crime News:  बिहार के टॉप कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल और पटना-नालंदा समेत आर्थिक अपराध इकाई में दर्ज मामलों के आरोपी संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार उर्फ ‘संतोष डॉन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी/एसटीएडब्ल्यू-05बी ने एसओजी-01 के सहयोग से 18 जुलाई को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी वरीय पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार और पुलिस उपाधीक्षक अबु सैफी मुर्तजा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए खुसरूपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन, तीन जिंदा कारतूस, एक घड़ी और 18,900 रुपये बरामद किए हैं।

Diarch GO


पुलिस के मुताबिक, संतोष डॉन पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, रंगदारी के लिए हत्या, अपहरण, हथियार रखने और भू-माफिया से जुड़े करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ खुसरूपुर, भागन बिगहा, सोहसराय, फतुहा और आर्थिक अपराध इकाई में वर्ष 2015 से 2026 तक कुल 31 मामले दर्ज हैं।


उसके खिलाफ 2026 में भी कई मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें आर्थिक अपराध इकाई का मामला शामिल है। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास और अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों की भी जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

अनिल की रिपोर्ट