LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना के नौबतपुर में दर्दनाक हादसा: आहर में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में छाया मातम

धान रोपनी के दौरान पटना के नौबतपुर में एक दर्दनाक हादसे में परिवार के दो भाइयों की खेत के पास बने आहर में डूबने से कोहराम मच गया.

 Two Brothers Drown in Ahar in Naubatpur
Two Brothers Drown in Ahar in Naubatpur- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना के नौबतपुर थाने चेसी गांव में बुधवार को एक हृदय विदारक हादसे में पानी से भरे आहर में डूबने से दो नाबालिग सगे भाइयों की असमय मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान हुसैनचक गांव निवासी पिंटू सिंह के 14 वर्षीय पुत्र अभिजीत और 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशु के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में धान रोपनी का काम चल रहा था। इसी दौरान छोटा भाई प्रियांशु खेत के पास बने आहर में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। अपने छोटे भाई को तड़पता देख बड़ा भाई अभिजीत उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे आहर में कूद पड़ा। हालांकि, पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई खुद को संभाल नहीं पाए और पानी में समा गए।

Diarch GO


घटना की भनक मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत आहर में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया।


एक ही घर के दो चिरागों के इस तरह बुझ जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch


नौबतपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट