LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Patna Chain Snatching:पटना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैतिंग , CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Patna Chain Snatching: राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सरेराह राहगीरों को निशाना बनाने से भी उन्हें कोई खौफ नहीं रहा।...

Patna Woman chain snatched in broad daylight while on a morn
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैतिंग- फोटो : reporter

Patna Chain Snatching: राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब सरेराह राहगीरों को निशाना बनाने से भी उन्हें कोई खौफ नहीं रहा। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने फिल्मी अंदाज में सोने की चेन झपट ली और चंद सेकेंड में फरार हो गया। इस वारदात ने एक बार फिर पटना पुलिस की गश्ती व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 6 बजकर 19 मिनट 26 सेकेंड पर हुई। पीड़िता सड़क किनारे पैदल टहल रही थीं। इसी दौरान पीछे से एक बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करता हुआ आया और झपट्टा मारकर उनके गले में पहनी करीब तीन भर की सोने की चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पातीं, आरोपी मौके से रफूचक्कर हो चुका था।

Diarch GO

वारदात के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुका था। राहत की बात यह रही कि पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

पीड़िता ने कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

हालांकि, इस घटना ने कदमकुआं इलाके में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग गैंग की सक्रियता को फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो महीनों में दर्जनभर से अधिक चेन छिनतई की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक केवल एक मामले में वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर सकी है। अधिकांश आरोपी अब भी खाकी की पकड़ से बाहर हैं।

लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने राजधानी में सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस स्नैचर गैंग तक कब पहुंचती है और शहर की सड़कों पर बेखौफ घूम रहे अपराधियों पर कब लगाम कसती है।

रिपोर्ट- अनिल