LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

वाहन चेकिंग के दौरान MP नंबर की कार से शराब की बोतल बरामद, बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में सख्ती, हिरासत में लिए गए युवक

Bankipur Assembly By Election:कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने बड़े स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।...

Patna Vehicle Check Liquor Seized Ahead of Bankipur Poll
MP नंबर की कार से शराब की बोतल बरामद- फोटो : reporter

Bankipur Assembly By Election: पटना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चुनावी माहौल को देखते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने बड़े स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

कोतवाली थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान में कोतवाली थाने की पुलिस के साथ-साथ एसएसबी के जवान भी तैनात रहे। इस दौरान आने-जाने वाले सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने कई गाड़ियों से नियमों के विरुद्ध लगाए गए काले शीशे भी हटवाए।वाहन जांच के दौरान कोतवाली थाना के सहायक अवर निरीक्षक अरविंद कुमार निराला और चालक मोहम्मद सद्दाम की नजर एक मध्य प्रदेश नंबर की कार पर पड़ी। पुलिस ने शक के आधार पर कार को किनारे करवाया और उसमें सवार युवकों की तलाशी शुरू की।

Diarch GO

तलाशी के दौरान जब पुलिस ने कार के अंदर जांच की तो वहां रखी एक शराब की बोतल बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शराब की बोतल को जब्त कर मामले की जानकारी मौके पर मौजूद कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार को दी। इसके बाद कार में सवार सभी युवकों को हिरासत में लेकर वाहन समेत थाने भेज दिया गया।पुलिस अब हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

उपचुनाव को देखते हुए पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। कई लोग जांच से बचने के लिए रास्ता बदलते नजर आए, जबकि पुलिस लगातार संदिग्ध वाहनों पर नजर रखती रही।कोतवाली थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपने साथ सभी जरूरी और वैध दस्तावेज रखें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब, हथियार और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार