LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना STF का बड़ा एक्शन! 25 हजार का इनामी कुख्यात रविशंकर गिरफ्तार, राजेश गुप्ता अपहरण कांड समेत कई गंभीर मामलों में था वांछित, अपराध जगत को बड़ा झटका

Patna STF: पटना पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रविशंकर कुमार को पटना STF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ...

Patna STF Arrests Wanted Criminal With Rs 25 000 Bounty
पटना STF ने इनामी बदमाश को दबोचा- फोटो : reporter

Patna STF: पटना पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रविशंकर कुमार को पटना STF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने रविशंकर को  एयरपोर्ट थाना को सौंप दिया है।184/22 राजेश गुप्ता अपहरण कांड में विगत 4 साल फरार था। पुलिस चार साल से इसकी तलाश में थी। इस बाबत एयरपोर्ट थाना में केस दर्ज है।

जानकारी के अनुसार, STF की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविशंकर कुमार को पटना के परसा इलाके से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Diarch GO

गिरफ्तार अपराधी की पहचान रविशंकर कुमार, पिता अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह अंबेडकर कॉलोनी, नारायण प्रसाद लेन, आलमगंज, पटना का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रविशंकर कुमार के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं। उसके खिलाफ दर्ज मामलों और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

NSIT
Nsmch

STF की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य आपराधिक घटनाओं में उसकी भूमिका की जानकारी जुटाने में लगी है।

पटना पुलिस का कहना है कि जिले में सक्रिय अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी संभव हुई है।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद कई अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज