LATEST NEWS

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की रात STF और पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Maner PACS President Murder Case
Maner PACS President Murder Case- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना जिले के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या और पिंटू कुमार को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार STF की विशेष टीम और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्याकांड के वांछित अभियुक्त प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 की रात STF और पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार प्रिंस कुमार मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अजय राय बताया गया है।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर 2026 को पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की हत्या कर दी गई थी, जबकि अपराधियों ने पिंटू कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में मनेर थाना कांड संख्या 1042/26, दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान इस कांड में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया। STF की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मनेर थाने में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल दो मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

STF और पटना जिला पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को मनेर हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

अनिल की रिपोर्ट