LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना में गंदे काम के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़,शिवम होटल में देह व्यापार! आपत्तिजनक सामान के साथ लड़की रेस्क्यू, होटल संचालक समेत 4 गिरफ्तार

Patna Sex Racket: पटना में शिवम होटल में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।...

patna Sex Racket Busted 4 Held Minor Rescued
पटना में गंदे काम के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़- फोटो : reporter

Patna Sex Racket: पटना के ग्रामीण इलाके में  पुलिस अब अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में मनेर थाना पुलिस ने बिहटा-मनेर स्टेट हाईवे स्थित शिवम होटल में कथित तौर पर चल रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया, जबकि होटल संचालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में बंटी हत्याकांड के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने का अभियान तेज किया गया है। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टाटा कॉलोनी के पास स्थित शिवम होटल में कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पश्चिम) के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि एक कमरे से एक नाबालिग लड़की और एक युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। तलाशी के दौरान कमरे से 12 कंडोम और तीन कथित सेक्स वर्धक गोलियां भी बरामद की गईं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Diarch GO

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक चांद बाबू सिंह (सहालीचक निवासी), ग्राहक अजीत कुमार (सकड्डी, भोजपुर निवासी) तथा कथित तौर पर धंधे में संलिप्त एक महिला सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल संरक्षण से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया के लिए संबंधित एजेंसियों के सुपुर्द किया गया।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार और उनकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कथित रैकेट के तार किन-किन लोगों और स्थानों तक फैले हुए हैं। जांच का फोकस इस बात पर भी है कि क्या यह एक संगठित गिरोह का हिस्सा था और इसमें अन्य लोगों की भी भूमिका है।

बंटी हत्याकांड के बाद यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि परिजनों ने हत्या के पीछे कथित सेक्स रैकेट का विरोध करने को एक कारण बताया है। हालांकि, बंटी हत्याकांड और इस छापेमारी के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। दोनों मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर जारी है।फिलहाल, मनेर पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। वहीं, आगे की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस कथित नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा था और इसमें और किन लोगों की संलिप्तता थी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- सुमित कुमार