LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime:थाने से ही उड़ गया जब्त बालू लदा ट्रक! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, नवादा से बरामद

Bihar Crime: पटना के मोकामा के पंचमहा थाना में पुलिस की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। ...

Patna Seized Sand Truck Vanishes From Bihar Police Station R
थाने से ही उड़ गया जब्त बालू लदा ट्रक!- फोटो : social Media

Bihar Crime: पटना के  मोकामा के पंचमहा थाना में पुलिस की निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। पंचमहला थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा बालू लदा जब्त ट्रक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। थाने से ट्रक गायब होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को नवादा जिले से बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को पंचमहला थाना पुलिस ने बिना वैध कागजात और ओवरलोड बालू ले जा रहे दो ट्रकों को जब्त किया था। खनन विभाग ने दोनों वाहनों पर क्रमशः 9.27 लाख रुपये और 9.43 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। जुर्माना जमा नहीं होने के कारण दोनों ट्रकों को थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।

Diarch GO

रविवार देर रात पुलिस कस्टडी में खड़े दो ट्रकों में से एक ट्रक अचानक गायब हो गया। सोमवार सुबह जब पुलिसकर्मियों की नजर खाली जगह पर पड़ी तो पूरे थाने में खलबली मच गई। आनन-फानन में जांच शुरू हुई और कई जगहों पर छापेमारी की गई।

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के इन्दुपुर निवासी ट्रक चालक मनीष कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने कथित तौर पर ट्रक चोरी की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि वाहन नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है।

NSIT
Nsmch

चालक की निशानदेही पर पंचमहला पुलिस ने नवादा में दबिश देकर ट्रक को बरामद कर लिया। हालांकि तब तक ट्रक में लदा पूरा बालू खाली किया जा चुका था। इस खुलासे के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

पंचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक मालिक, चालक मनीष कुमार और पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि पुलिस अभिरक्षा में खड़े वाहन को थाने से बाहर निकालने में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।