LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना में प्रशासन के नाक के नीचे स्मैक की महफिल में ताबड़तोड़ फायरिंग, नौबतपुर में जमकर चली गोलियां, वेंटिलेटर पर दो युवक, इलाके में दहशत

Patna Crime: स्मैक के नशे में शुरू हुआ मामूली तकरार का सिलसिला देखते ही देखते गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गया।...

Patna Naubatpur Drug Feud Turns Bloody
स्मैक की महफिल में ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : social Media

Patna Crime: पटना के नौबतपुर में नशे के काले कारोबार ने एक बार फिर खूनी शक्ल अख्तियार कर ली। स्मैक के नशे में शुरू हुआ मामूली तकरार का सिलसिला देखते ही देखते गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गया। रविवार देर रात अदला गांव स्थित शिव मंदिर के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अंधाधुंध फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जो अस्पताल में ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, शिव मंदिर के पास कुछ युवक स्मैक का सेवन करने के लिए जमा हुए थे। नशे के सुरूर में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में खूनी भिड़ंत में तब्दील हो गई। आरोप है कि नौबतपुर के चकजान गांव निवासी 'भुअर' ने गुस्से में अपना हथियार निकाल लिया और अपने ही दोस्तों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज़ से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फ़रार हो गया।

Diarch GO

इस खूनी हमले में अदला गांव निवासी विनय यादव के पुत्र गोलू कुमार और योगेंद्र यादव उर्फ विधायक जी के पुत्र नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाज़ुक बताते हुए वेंटिलेटर पर रखा है।

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी कानून के शिकंजे में होगा।

NSIT
Nsmch

इस गोलीकांड ने एक बार फिर नौबतपुर में स्मैक के फैलते नेटवर्क और नशे के अवैध कारोबार पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नशे के सौदागरों पर वक्त रहते शिकंजा नहीं कसा गया, तो ऐसे खूनी खेल आगे भी मासूम ज़िंदगियों को निगलते रहेंगे। पुलिस अब पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश तेज़ कर दी गई है।

रिपोर्ट- सुमित कुमार