LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Patna Police: वर्दी पर दाग, पटना में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट ने खोला राज, अब पहुंचा सलाखों के रास्ते

Patna Police: राजधानी पटना में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

Patna Cop Drunk Video Goes Viral Medical Report Exposes Trut
पटना में नशे में धुत पुलिसकर्मी - फोटो : reporter

Patna Police: राजधानी पटना में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके में एक पुलिसकर्मी के कथित तौर पर नशे की हालत में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर जांच कराई।

वायरल वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मी की पहचान विनोद राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह शराब सेवन के मामले में निलंबित हो चुका है। दोबारा इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल टीम भेजकर संबंधित पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने नियमानुसार उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।

Diarch GO

मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

इस पूरे मामले को लेकर सदर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है और कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों के आचरण और विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखना हर कर्मी की जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार