LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पटना हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, 117 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी, डिजिटल सबूतों से होगी पहचान और गिरफ्तारी

Patna Violence: कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 117 संदिग्ध लोगों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

Patna Bihar Police Releases Photos of 117 Suspects in NEET P
117 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी- फोटो : social Media

Patna Violence:  NEET पेपर लीक के विरोध में 22 जुलाई को पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद बिहार पुलिस ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव फैलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 117 संदिग्ध लोगों की तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार ये तस्वीरें घटना के दौरान लगे CCTV कैमरों और विभिन्न वीडियो फुटेज की जांच के बाद सामने आई हैं। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जारी किए गए दस्तावेज में प्रत्येक संदिग्ध की क्रम संख्या के साथ उसकी तस्वीर भी शामिल की गई है, ताकि पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज की जा सके।

Diarch GO

बिहार पुलिस ने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सभी थानों और संबंधित पुलिस इकाइयों को जारी तस्वीरों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि जिन लोगों की पहचान हो चुकी है, उनकी तलाश लगातार जारी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हिंसा फैलाने और कानून-व्यवस्था भंग करने जैसी धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अब तक मिले वीडियो और CCTV फुटेज की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक अभी और संदिग्धों की पहचान की जा सकती है। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े हर डिजिटल साक्ष्य को खंगाल रही हैं, ताकि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए।

NSIT
Nsmch

बिहार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जारी की गई तस्वीरों में अगर किसी व्यक्ति की पहचान होती है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से जांच और गिरफ्तारी की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा सकता है।NEET पेपर लीक के विरोध में शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे में बदल गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।