Patna Crime: शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब कांड? पटना में 4 युवकों ने अस्पताल में तोड़ा दम,चारों के मुंह से निकल रहा था झाग

Patna Crime: बिहार में शराबबंदी के तमाम दावों के बीच कथित जहरीली शराब ने एक बार फिर मौत का मातम पसार दिया है।...

Patna 4 Die in Suspected Spurious Liquor Case Probe Begins
पटना में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत? - फोटो : social Media

Patna Crime: बिहार में शराबबंदी के तमाम दावों के बीच कथित जहरीली शराब ने एक बार फिर मौत का मातम पसार दिया है। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में रविवार को चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि चारों ने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान शशि कुमार, विकास राम, पंकज सिंह और निशु कुमार के रूप में हुई है। एक साथ चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम और दहशत का माहौल कायम हो गया। परिजनों के मुताबिक शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ना इस पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला रहा है।

Diarch GO

घटना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चारों की मौत की असली वजह क्या है? क्या उन्होंने वास्तव में जहरीली शराब का सेवन किया था या किसी अन्य जहरीले पदार्थ की वजह से उनकी जान गई? फिलहाल इसका पुख्ता जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बेढ़ना गांव में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीपीओ के मुताबिक मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि मौत शराब अथवा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई या नहीं।बता दें  कि बिहार सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया था। इसके बावजूद समय-समय पर अवैध शराब और संदिग्ध जहरीली शराब से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं।बेढ़ना गांव की यह वारदात भी अब शराबबंदी कानून के अमल, अवैध शराब के कारोबार और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस की तफ्तीश में यह भी अहम होगा कि कथित शराब कहां से आई, इसे किसने उपलब्ध कराया और क्या इसके पीछे किसी शराब माफिया या अवैध सप्लाई नेटवर्क की भूमिका है।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि चारों की मौत के पीछे जहरीली शराब का हाथ था या कोई दूसरा राज।

NSIT
Nsmch