70th BPSC: अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर संदीप सौरव का सरकार पर हमला, 6 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन

संदीप सौरव ने कहा कि अभ्यर्थियों की आंसर शीट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक कॉपियां और दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

MLA Sandeep Saurav
MLA Sandeep Saurav - फोटो : news4nation

Bihar News :  70वीं BPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्रों का विरोध लगातार जारी है। इसी बीच पालीगंज विधायक डॉ. संदीप सौरव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गर्दनीबाग में चल रहे छात्र आंदोलन में 70वीं BPSC परीक्षा का मुद्दा भी प्रमुख रूप से उठाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।


विधायक ने कहा कि परीक्षा में रैंक-3 हासिल करने वाले अभ्यर्थी से जुड़े मामले में आयोग और सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में अभ्यर्थी की कॉपी को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन आयोग ने केवल पहली कॉपी दिखाई, जबकि दूसरी कॉपी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

Diarch GO


छात्रों की आंसर शीट जारी करने की मांग

संदीप सौरव ने कहा कि अभ्यर्थियों की आंसर शीट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक कॉपियां और दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो गर्दनीबाग में चल रहा छात्रों का आंदोलन और तेज होगा।


6 सितंबर को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जुटेंगे छात्र

विधायक ने बताया कि आने वाले दिनों में छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को छात्र श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में जुटेंगे और वहां अपनी आवाज मजबूती से उठाएंगे। संदीप सौरव ने 70वीं BPSC परीक्षा की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े आयोग में अगर किसी तरह की गड़बड़ी के आरोप सामने आते हैं तो सरकार को इसकी गंभीरता से जांच करानी चाहिए।

NSIT
Nsmch


विधायक ने आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि आयोग के भीतर गड़बड़ियां हो रही हैं। हालांकि, इन आरोपों पर आयोग या सरकार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

नरोत्तम की रिपोर्ट