LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Paper Leak Scam:12 साल में 116 बार पेपर लीक का काला कारोबार, 7.5 करोड़ युवाओं के सपनों पर डाका, 19 राज्यों तक फैला पेपर माफिया का संगठित जाल

पेपर माफिया का यह खतरनाक गठजोड़ अब 19 राज्यों तक फैल चुका है। इन गिरोहों का तरीका बेहद शातिराना रहा है। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाना, उसे मोटी रकम लेकर बेच देना और फिर...

Paper Leak Crisis 116 Cases Impact 7 5 Crore Students Across
12 साल में 116 बार पेपर लीक का काला कारोबार- फोटो : social Media

Paper Leak Scam: देश में पेपर लीक अब महज किसी एक परीक्षा, एक राज्य या किसी एक विभाग की बदइंतजामी का मामला नहीं रह गया है। यह धीरे-धीरे एक संगठित अपराधी नेटवर्क का रूप ले चुका है, जहां कुछ शातिर गिरोह युवाओं के भविष्य, मेहनत और उम्मीदों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। साल 2014 से जुलाई 2026 तक सामने आए आंकड़े इस काले खेल की भयावह तस्वीर पेश करते हैं। मीडिया रिपोर्टों और सरकारी कार्रवाई के आधार पर देशभर में कम से कम 116 पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, जिनसे करीब 7.5 करोड़ अभ्यर्थियों की जिंदगी और करियर प्रभावित हुआ है।

पेपर माफिया का यह खतरनाक गठजोड़ अब 19 राज्यों तक फैल चुका है। इन गिरोहों का तरीका बेहद शातिराना रहा है। परीक्षा से पहले प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाना, उसे मोटी रकम लेकर बेच देना और फिर पूरी व्यवस्था को चुनौती देना यह पूरा खेल शिक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2014 से 2024 के बीच 89 पेपर लीक मामले दर्ज किए गए। इनमें 21 केंद्रीय संस्थानों और 68 राज्य स्तरीय परीक्षाओं से जुड़े मामले शामिल थे। इसके बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं। वर्ष 2025 में 20 और जुलाई 2026 तक नीट-यूजी समेत 7 और पेपर लीक के मामले सामने आए। यानी कार्रवाई और सख्ती के बावजूद यह काला कारोबार लगातार अपनी जड़ें फैलाता रहा।

Diarch GO

जनवरी 2019 से जून 2024 के बीच देश के 19 राज्यों में 65 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए। इनमें सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षाओं से लेकर प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षा और विश्वविद्यालय स्तर की परीक्षाएं तक शामिल रहीं।इन 65 मामलों में 45 सरकारी भर्ती परीक्षाओं से जुड़े थे। पेपर लीक के कारण कम से कम 27 परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा। इसका सीधा असर लाखों युवाओं पर पड़ा और तीन लाख से अधिक सरकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया अधर में लटक गई।सबसे ज्यादा निशाने पर शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षाएं रहीं। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 11 मामले, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 9-9 मामले, महाराष्ट्र में 6 मामले और गुजरात में 5 मामले दर्ज किए गए। पेपर लीक की चपेट में केंद्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी आईं। कर्मचारी चयन आयोग , केंद्रीय विद्यालय संगठन, यूपीएससी, सेना, ओएनजीसी और कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड जैसी संस्थाओं की परीक्षाओं को भी रद्द करना पड़ा। इससे युवाओं की नौकरी की उम्मीदें महीनों तक अधर में लटकी रहीं और कई भर्तियां दो से आठ महीने तक पीछे चली गईं।

नीट-यूजी पेपर लीक मामले ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया। मेडिकल में दाखिले का सपना देखने वाले लाखों छात्रों को जब परीक्षा व्यवस्था में सेंध की खबर मिली तो उनके अंदर वर्षों से जमा नाराजगी फूट पड़ी।छात्र संगठनों और युवाओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही की मांग उठी। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के कारण प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए शिक्षा मंत्रालय पर भी सवाल खड़े किए।इस पूरे विवाद ने यह गंभीर सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर बार-बार पेपर लीक जैसे संगीन अपराध क्यों हो रहे हैं? क्या इसके पीछे सिर्फ कुछ अपराधी गिरोह हैं या फिर व्यवस्था के भीतर बैठे कुछ लोग भी इस गुनाह में शामिल हैं?

NSIT
Nsmch

पेपर लीक सिर्फ एक परीक्षा रद्द होने की घटना नहीं है, बल्कि यह लाखों युवाओं के विश्वास पर हमला है। एक छात्र वर्षों तक मेहनत करता है, परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं और जब परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र बिकने की खबर आती है तो उसका भरोसा पूरी व्यवस्था से उठ जाता है।अब जरूरत है कि पेपर लीक को एक गंभीर आर्थिक और संगठित अपराध मानते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो। गिरोहों की संपत्ति जब्त हो, नेटवर्क का पर्दाफाश हो और परीक्षा प्रणाली को इतना सुरक्षित बनाया जाए कि कोई भी माफिया युवाओं के सपनों को नीलाम करने की हिम्मत न कर सके।इन बच्चों को न्याय मिलना सिर्फ एक मांग नहीं, बल्कि उन तमाम युवाओं के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने इस भ्रष्ट व्यवस्था की कीमत अपने सपनों और संघर्षों से चुकाई है। शिक्षा व्यवस्था की पवित्रता बचाना अब पूरे देश की जिम्मेदारी है।