LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: शौच का बहाना, पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, नवादा सदर अस्पताल से दारा की फरारी ने खोली सुरक्षा की पोल, 7 महीने में दूसरी बड़ी चूक से हड़कंप

Bihar Crime: नवादा सदर अस्पताल एक बार फिर पुलिस की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवालों के घेरे में है।...

Nawada Toilet Excuse Prisoner Escapes Hospital Police Under
पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार- फोटो : reporter

Bihar Crime: नवादा सदर अस्पताल एक बार फिर पुलिस की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवालों के घेरे में है। शुक्रवार की शाम अस्पताल के कैदी वार्ड से एक विचाराधीन बंदी पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कैदी की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे, तब आखिर वह उनकी आंखों में धूल झोंककर कैसे फरार हो गया? गौरतलब है कि करीब सात महीने पहले भी इसी अस्पताल से एक कैदी फरार हुआ था, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं किया गया।

फरार बंदी की पहचान असगर मलिक उर्फ दारा, पिता अलाउद्दीन, निवासी धमौल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसने शौच जाने का बहाना बनाया और इसी दौरान मौका देखकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि असगर मलिक को 30 जून को चोरी के एक मुकदमे में नवादा मंडल कारा भेजा गया था। गुरुवार को उसने जेल में चक्कर आने और बेहोश होने की शिकायत की, जिसके बाद जेल चिकित्सक की सिफारिश पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उसका सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही है।

Diarch GO

अब पुलिस को शक है कि बीमारी और बेहोशी की पूरी कहानी फरारी की साजिश का हिस्सा थी। जैसे ही मौका मिला, बंदी अस्पताल से रफूचक्कर हो गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी देखते रह गए।

घटना की खबर मिलते ही नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह अस्पताल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का सिलसिला शुरू कराया। फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। इस पूरे मामले ने अस्पताल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि फरार बंदी कब तक सलाखों के पीछे लौटता है और लापरवाही के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार