LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नवादा में तस्करी का नया पैंतरा, 10 लाख की लक्जरी गाड़ी से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, इंडिकेटर के भीतर गुप्त तहखाना देख खाकी भी रह गई दंग

Bihar Crime: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने वाले शराब माफ़िया और सिंडिकेट के ख़िलाफ़ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है।...

Nawada Police Seize Liquor Hidden In Luxury Car Indicator
नवादा में तस्करी का नया पैंतरा- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने वाले शराब माफ़िया और सिंडिकेट के ख़िलाफ़ उत्पाद विभाग ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। झारखंड से बिहार के भीतर ज़हर घोलने और मोटी कमाई करने के इरादे से चले एक शातिर तस्कर के मंसूबों को रजौली चेकपोस्ट पर तैनात जांबाज अफ़सरों ने पूरी तरह 'ध्वस्त कर दिया है। 10 लाख रुपये की कीमती महिंद्रा मराज़ो गाड़ी (नंबर JH12K/2560) का इस्तेमाल कर जिस शातिराना अंदाज़ में तस्करी की जा रही थी, उसने महकमे की भी आंखें खोल दी हैं।

अक्सर शराबबंदी की नाकामी पर विपक्ष के तीखे तीरों का सामना करने वाली हुकूमत के लिए यह कार्रवाई एक बड़ा जवाब है। तस्कर ने पुलिसिया आंख में धूल झोंकने के लिए गाड़ी के इंडिकेटर के पीछे एक बेहद 'मख़फ़ी' (गुप्त) तहखाना तैयार कर रखा था। 

Diarch GO

लेकिन समेकित जाँच चौकी पर मुस्तैद अमले ने जब इस लक्ज़री गाड़ी की सघन तलाशी ली, तो उस गुप्त चैंबर से 'ऑफ़िसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की' के 180 एमएल वाले कुल 676 टेट्रा पैक बरामद हुए। ज़ब्त की गई इस खेप की कुल मात्रा 121.680 लीटर आंकी गई है।

इस पूरे 'गोरखधंधे' के पीछे झारखंड के बोकारो के रहने वाले संजय कुमार साव का हाथ सामने आया है, जिसे रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया गया है। सलाखों के पीछे पहुंचे इस गुर्गे से अब यह उगलवाने की कोशिश की जा रही है कि बिहार में इस नशे के नेटवर्क के असली आका और 'पॉलिटिकल कनेक्शन' कहाँ-कहाँ जुड़े हैं। उत्पाद विभाग का साफ़ कहना है कि सरहद पार से आने वाली हर गाड़ी पर पैनी नज़र है और कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी रसूख़दार को बख़्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार