LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पति ने पत्नी के घर छोड़ने का गुस्सा मासूम पर उतारा, नालंदा में चाचा ने 4 साल के भतीजे का गला दबाकर ली जान,रिश्तों का हुआ कत्ल

Bihar Crime: नालंदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ....

Nalanda  Uncle Kills 4 Year Old Nephew
पति ने पत्नी के घर छोड़ने का गुस्सा मासूम पर उतारा- फोटो : reporter

Bihar Crime: नालंदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही चार वर्षीय भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि पत्नी के प्रेमी के साथ घर छोड़कर चले जाने से बौखलाए युवक ने प्रतिशोध की आग में मासूम को निशाना बनाया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

मृतक की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई है, जो मुजाहिदपुर गांव निवासी निक्की लाल केवट का चार वर्षीय पुत्र था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।परिवार के अनुसार, शुक्रवार की शाम आयुष की मां रानी देवी अपने पति निक्की लाल से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। निक्की लाल पंजाब के लुधियाना में सिलाई का काम करते हैं। इसी दौरान उनका बड़ा भाई बल्ली केवट घर पहुंचा और कथित तौर पर मासूम आयुष को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने बच्चे का मुंह दबाने के बाद उसका गला घोंट दिया।

Diarch GO

कुछ देर बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी बहन ने परिजनों को सूचना दी। जब परिवार कमरे में पहुंचा तो आयुष अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जबकि आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजन उसे पहले इस्लामपुर अनुमंडलीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की पत्नी करीब एक सप्ताह पहले अपने बच्चों के साथ कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ चेन्नई चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव और गहरे आक्रोश में था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसे शक था कि छोटे भाई के परिवार का उसकी पत्नी के जाने में अप्रत्यक्ष हाथ है। इसी संदेह और बदले की भावना में उसने अपने भतीजे को निशाना बनाया।

परिजनों ने आरोपी की सास और ननद पर भी उसे छोटे भाई के परिवार के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।इस्लामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय