LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

बाइक की डिमांड ने ले ली जान, पहले बेरहमी से पीटा, फिर जबरन पिलाया जहर, तड़प-तड़प कर विवाहिता की मौत, ससुराल में पसरा सन्नाटा

Bihar crime:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर संगीन इल्जाम लगाया है कि पहले विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की गई, फिर उसे जमीन पर पटककर जबरन ज़हर पिला दिया....

Nalanda Dowry Death Alleged Woman Dies After Brutal Assault
बाइक की डिमांड ने ले ली जान- फोटो : reporter

Nalanda: जिले में दहेज की कथित हवस ने एक और विवाहिता की जान ले ली। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बेरथू गांव में 25 वर्षीय कृति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर संगीन इल्जाम लगाया है कि पहले विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की गई, फिर उसे जमीन पर पटककर जबरन ज़हर पिला दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

मृतका की पहचान बेरथू गांव निवासी अमरजीत कुमार की पत्नी कृति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कृति की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष बाइक, नकदी और जेवर की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।

Diarch GO

मृतका की भाभी खुशबू कुमारी, जो पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के जगजानपुर गांव की रहने वाली हैं, ने आरोप लगाया कि गुरुवार को ससुराल वालों ने कृति के साथ पहले जमकर मारपीट की और फिर कथित तौर पर उसे जबरन ज़हर पिला दिया। ज़हर का असर बढ़ने पर उसे बचाने के बजाय मामला दबाने की नीयत से एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां ले जाया गया। जब तक मायके पक्ष वहां पहुंचा, तब तक ससुराल के सभी सदस्य फरार हो चुके थे।

परिजनों का यह भी दावा है कि मृतका की मासूम बेटी ने बताया कि उसकी मां के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद उसे ज़बरदस्ती ज़हर पिलाया गया। इस बयान के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

NSIT
Nsmch

घटना की सूचना पर करायपरसुराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय