LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar Crime:मुजफ्फरपुर में ATM पर गैस कटर से हमला, CCTV पर स्प्रे कर बदमाशों ने उड़ाए 3.70 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए ATM लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

Bihar Crime:मुजफ्फरपुर में ATM पर गैस कटर से हमला,  CCTV पर
अपराधियों का ATM पर गैस कटर से हमला- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए ATM लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही चौक के पास स्थित HDFC बैंक के ATM को गैस कटर से काटकर बदमाशों ने करीब 3 लाख 70 हजार रुपये उड़ा लिए।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले ATM में लगे CCTV कैमरे पर स्प्रे कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद गैस कटर की मदद से ATM मशीन को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ATM के आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब उनकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी कर रही है।

NSIT
Nsmch

सदर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।ATM लूट की इस वारदात ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा