LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

शराबबंदी की खुलेआम उड़ी धज्जियां, साथी संग जाम छलकाते चौकीदार पर SSP का शिकंजा, अब जाएगी नौकरी!

Bihar Crime: बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती का दावा करता रहा है, लेकिन इसी बीच मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।...

Muzaffarpur SSP Orders Probe Against Cop Over Viral Liquor V
शराबबंदी की खुलेआम उड़ी धज्जियां- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती का दावा करता रहा है, लेकिन इसी बीच मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामपुर हरी थाना में तैनात एक चौकीदार का अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जांच में अगर चौकीदार के खिलाफ आरोप सही पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

दरअसल, पूरा मामला रामपुर हरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल में रामपुर हरी थाना में अनुकंपा के आधार पर कार्यरत चौकीदार राम विजय कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में उसके सामने शराब की बोतल और गिलास दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने के आरोप लग रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि जब कानून लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों की है, तो उन्हीं से जुड़े कर्मियों द्वारा इस तरह की हरकत बेहद गंभीर मामला है।वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा