LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

मुजफ्फरपुर में दबंगों का कहर, महिला को जबरन कार में बैठाने से रोका तो दुकानदार को मारी गोली, बदमाश फरार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं।...

Muzaffarpur Shopkeeper Shot While Saving Woman From Abductio
मुजफ्फरपुर में दबंगों का कहर- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर शाम कार सवार बदमाशों ने एक पान दुकानदार को गोली मारकर इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि बदमाश एक महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहे थे, जिसका विरोध करना दुकानदार को भारी पड़ गया।

घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगजीवन चौक के पास की है। जानकारी के अनुसार, सड़क से गुजर रही एक महिला को कुछ कार सवार युवक जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास कर रहे थे। महिला उनके साथ जाने को तैयार नहीं थी। इसी दौरान वहां मौजूद पान दुकानदार राजेश शाह ने बदमाशों की इस हरकत का विरोध किया।राजेश शाह ने बदमाशों से कहा कि जब महिला कार में बैठना नहीं चाह रही है तो उसके साथ जबरदस्ती क्यों की जा रही है। दुकानदार की यह बात सुनकर कार सवार बदमाश भड़क गए। आरोप है कि गुस्से में बदमाशों ने राजेश शाह पर गोली चला दी।

Diarch GO

गोली राजेश शाह के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश कार से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पान दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल राजेश शाह का इलाज जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह महिला कौन थी, जिसे बदमाश जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहे थे।डीएसपी वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि देर रात मोतीपुर थाना क्षेत्र के जगजीवन चौक के पास पान दुकानदार राजेश शाह को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा