LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

मुजफ्फरपुर में इंसानियत शर्मसार, बुजुर्ग को ट्रक से उतारकर पीटा और चटवाया थूक, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Bihar Crime: कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग होटल कर्मी के साथ ऐसी बर्बरता की, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

Muzaffarpur Shocker Elderly Man Beaten
मुजफ्फरपुर में इंसानियत शर्मसार- फोटो : reporter

Bihar Crime:  मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहां कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग होटल कर्मी के साथ ऐसी बर्बरता की, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बुजुर्ग को पहले ट्रक से उतारा गया, फिर सरेआम बेरहमी से पीटा गया और हद तो तब हो गई जब दबंगों ने बुजुर्ग से थूक तक चटवाया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला जिले के करजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक बुजुर्ग को ट्रक से नीचे उतारते हैं और फिर उसे पास के एक होटल के पास ले जाकर डंडे से पीटना शुरू कर देते हैं। बुजुर्ग बार-बार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन युवकों की बेरहमी कम नहीं हुई।

Diarch GO

आरोप है कि मारपीट के बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे थूक चाटने के लिए मजबूर किया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश फैल रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित बुजुर्ग की पहचान राम विनोद ठाकुर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जैतपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और करजा थाना क्षेत्र स्थित एक लाइन होटल में काम करते हैं। वहीं वीडियो में मारपीट करते दिख रहे युवक की पहचान करजा थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी देवेंद्र राय के रूप में बताई जा रही है, जो अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है।घटना के बाद घायल बुजुर्ग का इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।

NSIT
Nsmch

पूरे मामले को लेकर सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।हालांकि, इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किसी विवाद या आरोप के नाम पर एक बुजुर्ग के साथ इस तरह की हैवानियत कैसे की जा सकती है? क्या कानून को हाथ में लेने वालों पर सिर्फ मुकदमा दर्ज करना पर्याप्त है या फिर ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई कर समाज में सख्त संदेश देने की जरूरत है?अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों पर कितनी जल्दी शिकंजा कसा जाता है और पीड़ित बुजुर्ग को कब तक न्याय मिल पाता है।