LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, NH-28 पर अज्ञात व्यक्ति की दो गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Bihar Crime: अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। ...

Muzaffarpur Murder Man Shot Dead On NH 28 Probe Begins
बेखौफ अपराधियों का तांडव- फोटो : reporter

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर ओवरब्रिज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक को दो गोलियां मारे जाने की बात सामने आई है, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात मोतीपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम नियमित गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एनएच-28 के किनारे पड़े एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने में जुटी हुई है, ताकि हत्या के पीछे की वजह और अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार सुबह फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर मामले का खुलासा करने में मदद मिलेगी।इस पूरे मामले की पुष्टि डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने की है। उन्होंने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जांच के दौरान उसके शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया दो गोली मारे जाने की बात सामने आई है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा मृतक की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।एनएच-28 जैसे व्यस्त मार्ग पर हुई इस हत्या ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा