LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

मुजफ्फरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म , गांव में तनाव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News : नाबालिग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ....

Muzaffarpur Minor Rape Allegation Police Launch Probe
नाबालिग से दुष्कर्म- फोटो : social Media

Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पीड़िता महादलित समाज से बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसका बयान भी दर्ज किया जा रहा है।

Diarch GO

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा