LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में गोलियों की गूंज, सर्राफ कारोबारी पर जानलेवा हमला, डेढ़ लाख की नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

Bihar Crime:बेखौफ बदमाशों ने एक सर्राफ कारोबारी को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज लूटकांड को अंजाम दिया।...

Muzaffarpur Gold Trader Shot Robbed of 1 5 Lakh Ambush
मुजफ्फरपुर में गोलियों की गूंज- फोटो : reporter

Muzaffarpur: जिले के औराई थाना क्षेत्र में  बेखौफ बदमाशों ने एक सर्राफ कारोबारी को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज लूटकांड को अंजाम दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उन्हें जा लगी। इसके बाद हमलावर बैग में रखी करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। इस खूनी वारदात के बाद इलाके के स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत और खौफ का माहौल है। घायल कारोबारी का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक,महिसौथा निवासी स्वर्ण व्यवसायी बबलू कुमार उर्फ बबलू साह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपनी सोना-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे और रास्ते में रोककर उनके बैग के बारे में पूछताछ करने लगे। कारोबारी ने बैग में कुछ खास नहीं होने की बात कही, जिसके बाद दोनों ने उन्हें जाने दिया।

Diarch GO

हालांकि यह पूरी वारदात पहले से रची गई साजिश साबित हुई। कुछ दूरी तय करते ही सामने से बाइक सवार अन्य बदमाश आ धमके और कारोबारी को चारों तरफ से घेर लिया। बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की, जिससे बैग का स्ट्रैप टूट गया। विरोध होता देख अपराधियों ने पिस्टल निकाल ली। अपनी जान बचाने के लिए बबलू कुमार बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पहली गोली निशाने से चूक गई, जबकि दूसरी गोली उन्हें जा लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।

इसके बाद बदमाश बैग में रखी करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बदमाशों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस वारदात ने एक बार फिर इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा