LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

दवा देने गए सीएसपी संचालक को प्रेम प्रसंग का ठप्पा लगाकर बेरहमी से पीटा, चप्पलों की माला पहनाई, वायरल VIDEO से मचा बवाल

Bihar Crime:पड़ोस की एक बीमार महिला को दवा देने पहुंचे सीएसपी संचालक और वार्ड सदस्य के पति मंटू साह को कुछ दबंगों ने कथित प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर न सिर्फ बेरहमी से पीटा...

CSP Operator Beaten Over Alleged Affair Video Goes Viral
दवा देने गए सीएसपी संचालक की धुनाई!- फोटो : reporter

Muzaffarpur:  जिले के औराई थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस की एक बीमार महिला को दवा देने पहुंचे सीएसपी संचालक और वार्ड सदस्य के पति मंटू साह को कुछ दबंगों ने कथित प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि चप्पलों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की गई। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना औराई थाना क्षेत्र के भरथुआ पंचायत, वार्ड संख्या-3 की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मंटू साह को उनके पड़ोसी किशन राय की पत्नी का फोन आया था। महिला ने तबीयत खराब होने और घर में कोई सदस्य नहीं होने की बात कहकर दवा लाने का अनुरोध किया। इंसानियत के नाते मंटू साह दवा लेकर महिला के घर पहुंचे, लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया।

Diarch GO

आरोप है कि दबंगों ने मंटू साह पर महिला से अवैध संबंध होने का इल्जाम लगाते हुए उन्हें रस्सी से बांध दिया और फिर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। इसके बाद उनके गले में चप्पलों की माला डाल दी गई, भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और अपमानित करने के लिए चप्पलों से सने गंदे हिस्से को चाटने तक के लिए मजबूर किया गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग पूरी घटना का तमाशा देखते नजर आ रहे हैं, जबकि आरोपी खुलेआम कानून को चुनौती देते दिखाई दे रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मंटू साह को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक कथित शराब कारोबारी की गिरफ्तारी हुई थी, जिसे संदेह था कि उसकी सूचना मंटू साह ने पुलिस को दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

NSIT
Nsmch

इधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। औराई थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सीएसपी संचालक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घायल का इलाज कराया जा रहा है और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा