LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता से 50 लाख की रंगदारी की मांग, व्हाट्सएप मैसेज से दी गई धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime: भारतीय जनता पार्टी के नेता से कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।...

Muzaffarpur BJP Leader Gets 50 Lakh Extortion Threat
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर BJP नेता से 50 लाख की रंगदारी- फोटो : reporter

Bihar Crime: भारतीय जनता पार्टी के  नेता से  लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मुजफ्फरपुर में रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता रंजीत सहनी से कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता को व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई। मैसेज में कथित रूप से रंगदारी की रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इस घटना के बाद भाजपा नेता और उनके परिवार के बीच भय और दहशत का माहौल है।मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता रंजीत सहनी ने मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Diarch GO

पुलिस अब धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज की जांच कर रही है। इसके लिए तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है और मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धमकी के पीछे वास्तव में किसी संगठित गिरोह का हाथ है या फिर किसी ने डर पैदा करने के उद्देश्य से फर्जी तरीके से नाम का इस्तेमाल किया है।

घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा और जांच दोनों पहलुओं पर कार्रवाई तेज कर दी है। वहीं, भाजपा नेता के परिजनों में बढ़ी चिंता को देखते हुए प्रशासन भी मामले को गंभीरता से ले रहा है।मुजफ्फरपुर में इस तरह के हाई-प्रोफाइल रंगदारी मामले ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा