LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News: अपराधियों ने 20 मिनट में दो बाइक लूट से मचाई सनसनी, अब पुलिस ने कसा शिकंजा, मुजफ्फरपुर में 6 लुटेरे गिरफ्तार, हथियार और लूटी बाइक बरामद

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में महज 20 मिनट के अंदर दो बाइक लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों पर अब शिकंजा कस गया है।

Muzaffarpur Bike Loot Spree Ends
अपराधियों ने 20 मिनट में दो बाइक लूट से मचाई सनसनी- फोटो : reporter

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में महज 20 मिनट के अंदर दो बाइक लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों पर अब शिकंजा कस गया है। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सगहरी मोड़ के पास हुई इस सनसनीखेज घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार, कारतूस, लूटी गई बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद करने का दावा किया है। दरअसल, 2 जुलाई की रात करीब 9 बजे सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सगहरी मोड़ के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने लगातार दो बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। अपराधियों ने महज 20 मिनट के अंदर दो अलग-अलग बाइक सवारों को निशाना बनाया और इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुई इन वारदातों के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

घटना की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपराधियों तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की गई।

Diarch GO

इसके बाद मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के अनुश्रवण और डीएसपी ईस्ट वन अलय वत्स के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान शुरू की। लगातार चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। विशेष टीम ने मीनापुर थाना क्षेत्र से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र से दो अन्य आरोपियों को दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, लूटी गई एक बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह की गतिविधियों और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने बताया कि सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में हुई दो बाइक लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना के एक सप्ताह के भीतर छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है। जिस वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे, उसी मामले में त्वरित कार्रवाई कर छह आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा