LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

व्हाट्सएप-टेलीग्राम से करोड़ों की ठगी का खुलासा, नेपाल से ऑपरेट हो रहा था साइबर ठगी का खेल, पटना के तीन युवक समेत चार गिरफ्तार

Bihar Crime: ऑनलाइन ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का नेपाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में बिहार की राजधानी पटना के तीन युवकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।....

 Cyber Fraud
व्हाट्सएप-टेलीग्राम से करोड़ों की ठगी का खुलासा- फोटो : reporter

Bihar Crime: ऑनलाइन ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का नेपाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में बिहार की राजधानी पटना के तीन युवकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि यह गिरोह व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए फर्जी ग्रुप बनाकर लोगों को लोन, निवेश और वित्तीय सेवाओं का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे रहा था।

नेपाल पुलिस के अनुसार, इस साइबर गैंग का संचालन मकवानपुर जिले के हेटौडा स्थित एक होटल से किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जिला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर और वडा प्रहरी कार्यालय हेटौडा की संयुक्त टीम ने हेटौडा उपमहानगरपालिका-10 स्थित बास्तोला होटल में छापेमारी कर कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने पटना निवासी 27 वर्षीय इंद्रजीत सरकार, 20 वर्षीय सहर्षजीत सरकार, 23 वर्षीय अमनराज और होटल संचालक 37 वर्षीय दीपक बास्तोला को गिरफ्तार किया है।

Diarch GO

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फर्जी ग्रुप तैयार करते थे। इसके बाद लोगों को आकर्षक ऑफर, आसान लोन और निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। पीड़ितों से ऑनलाइन माध्यम से पैसे ऐंठने के बाद आरोपी ठगी को अंजाम देते थे।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। जांच में इन उपकरणों से ऑनलाइन लेन-देन और साइबर फ्रॉड से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ नेपाल तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत समेत अन्य जगहों तक फैला हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर सिंडिकेट में कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है।मकवानपुर जिला अदालत से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और ठगी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

NSIT
Nsmch

नेपाल पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार लोगों से भी अपील की है। पुलिस ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति "लोन एंड फाइनेंस सर्विसेज" नामक व्हाट्सएप नंबर, "Zi Qing" व्हाट्सएप अकाउंट या टेलीग्राम के "DUKEPAY" यूजर आईडी के माध्यम से ठगी का शिकार हुआ है तो वह संबंधित दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों के साथ जिला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर की अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान शाखा से संपर्क करे।इस कार्रवाई के बाद नेपाल और भारत में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा रही है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार