LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नवादा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म या? पहले अपहरण फिर 500 मीटर दूर मिला शव, इलाके में सनसनी

मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुजय कुमार ने फोन पर बताया कि नाबालिग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत पर पहले ही अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

Nawada Crime
Nawada Crime - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के नवादा जिले में एक नाबालिग लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच में जुट गई है। 8 वर्षीय नाबालिक की हत्या ने इलाका में सनसनी फैला दी है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को नाबालिग लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने के बाद पकरीबरावां थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को थाना क्षेत्र के देवधा गांव के निकट, घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर लड़की का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

Diarch GO


मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  सुजय कुमार ने फोन पर बताया कि नाबालिग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की शिकायत पर पहले ही अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इसकी पुष्टि केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगी।


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्ची की हत्या कर शव को घटनास्थल के पास फेंके जाने की आशंका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं, साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति पर पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है।

NSIT
Nsmch


अमन की रिपोर्ट